फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में भंडारे में निमंत्रण के बाद घर के लिए निकल रहे बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई।
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें
फायरिंग में बीजेपी नेता के कान और कंधे पर गोली लगी। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा बीजेपी के जिला अध्यक्ष और विधायक भी मौके पर पहुंचे। बीजेपी नेता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
धाता थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी दयाशंकर द्विवेदी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। शनिवार की रात धाता कस्बा निवासी बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवेश त्रिपाठी ने शिवालय मंदिर में भंडारे का आयोजन किया था। निमंत्रण में देवेश त्रिपाठी भी आए थे।
भंडारे का प्रसाद खाने के बाद देवेश घर के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने मंडल उपाध्यक्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। फायरिंग में देवेश के कान और कंधे पर गोली लगने से देवेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। अचानक गोली की आवाज सुनकर कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई।
अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश के चलते परिवार के अंकित द्विवेदी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। बीजेपी नेता की तहरीर पर एक नामजद सहित चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।