Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्लीः दिल्ली में महिला चिकित्साधिकारी ने की खुदकुशी, कमरे में लटका मिला शव

दिल्लीः दिल्ली में महिला चिकित्साधिकारी ने की खुदकुशी, कमरे में लटका मिला शव

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के एक होटल में युवती (28) ने खुदकुशी कर ली। युवती चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात थी। युवती का शव होटल के कमरे में लटका मिला। मयूर विहार पुलिस स्टेशन को रविवार दोपहर करीब 3.30 बजे होटल से फोन करके आत्महत्या की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की।

पढ़ें :- दिल्लीवालों के लिए बड़ी राहत, मार्च 2027 तक पानी के पुराने बिल पर LPSC100% माफ, बढ़ाई समय - सीमा

पुलिस के मुताबिक युवती दिल्ली के पंतनगर की रहने वाली थी। वह होटल में पिछले दो दिन से रुकी थी। रविवार दोपहर करीब 2.50 बजे जब होटल स्टाफ उसके पास एक दिन के लिए बढ़ाए गए स्टे का किराया लेने पहुंचा, तो होटल रूम के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद मास्टर चाबी से होटल के कमरे को खोला गया, तब महिला का शव सफेद दुपट्टे से वाटर स्प्रिंकलर में लटका मिला। वह 7 जुलाई को अपने घर से बिना बताए निकली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement