Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः बिजनौर के मुख्य डाकघर में मारपीट, हंगामा व फायरिंग, कर्मचारियों ने काम किया बंद

यूपीः बिजनौर के मुख्य डाकघर में मारपीट, हंगामा व फायरिंग, कर्मचारियों ने काम किया बंद

By Rakesh 

Updated Date

बिजनौर। यूपी के बिजनौर के मुख्य डाकघर में शनिवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब डाकघर के सिक्योरिटी गार्ड और एक पुलिसकर्मी के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान गार्ड ने फायरिंग कर दी। जिससे डाकघर में हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य

सूचना पर पहुंची पुलिस गार्ड और सिपाही को थाने ले गई। दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर शहर में मुख्य डाकघर का है। जहां शनिवार दोपहर उस वक्त हंगामा हो गया जब एक सिपाही अपने बच्चे के साथ डाकघर में आधार कार्ड बनवाने गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सिपाही की डाकघर के सिक्योरिटी गार्ड में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में जमकर मारपीट हो गई।

बताया जा रहा है कि इस दौरान गार्ड ने फायरिंग भी कर दी। डाकघर में मारपीट व फ़ायरिंग से हड़कम्प मच गया। कर्मचारियों ने डाकघर का गेट बंद कर काम बंद कर दिया। सूचना पर शहर कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सिपाही व गार्ड को थाने ले गई । जानकारी के मुताबिक सिपाही चंद्रमणि कंभोर गांव का रहने वाला है और पीलीभीत में सिपाही के पद पर तैनात है।

वह छुट्टी पर घर आया हुआ है। आज बच्चे के साथ आधार कार्ड बनवाने के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंचा था। वहीं इस मामले में शहर कोतवाल राजीव चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित
Advertisement