मुंबई। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को देशभर में काफी लोग पसंद करते हैं। उनके डांस के लोग दीवाने हैं। वो जब स्टेज पर परफॉर्म करती हैं तो लाखों की संख्या में लोग उन्हें देखने को उत्सुक रहते हैं। सपना के ठुमके देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह रहता है।
पढ़ें :- मंगोलिया पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय साझेदारी को करेंगे मजबूत
हर वर्ग के लोग सपना चौधरी के डांस के दीवाने हैं। वहीं अब सपना चौधरी को एक खास मौका मिला है। सपना को फ्रांस में चल रहे अंतरराष्ट्रीय कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी अदा का जलवा बिखेरने का मौका मिला है। सपना चौधरी पहली ऐसी हरियाणवी कलाकार हैं जो कांस फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले भी सपना चौधरी देश-विदेश के कई बड़े मंच पर अपना जलवा दिखा चुकी हैं।
न्योता मिलना बेहद गौरव की बात
सपना चौधरी ने कहा कि इस फेस्टिवल में डेब्यू करने के लिए न्योता मिलना बेहद गौरव की बात है। जिससे वह काफी उत्साहित भी हैं। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि मैं सभी को गौरवान्वित कंरूगी। इससे पहले हरियाणा की मानूषी छिल्लर कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर चुकी हैं।
कांस फेस्टिवल को लेकर सपना चौधरी ने कहा कि इसे लेकर उन्होंने कोई विशेष तैयारी तो नहीं की है, लेकिन इसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। सपना ने कहा कि जब वह कांस फेस्टिवल में एंट्री करेगी तो सारी दुनिया हरियाणे नै ए आंख अर कान लगा के देखैगी।
पढ़ें :- समर वेडिंग ट्रेंड: बॉलीवुड स्टाइल का जलवा
सपना के हैं लाखों दीवाने
बता दें कि सपना चौधरी फेमस हरियाणवी सिंगर और डांसर हैं। उनके फैंस देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। 32 साल की सपना ने सबसे पहले हरियाणवी गानों पर डांस के जरिए पापुलेरिटी हासिल की। उनके कई वीडियो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए थे।
साल 2016-2017 में वह सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले चर्चित रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थी। जिसके बाद उनकी पापुलेरिटी काफी बढ़ गई है। सपना चौधरी बिग बॉस में ज्यादा कुछ खास तो नहीं कर पाई लेकिन उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। लोगों ने उनके सच्चे व्यवहार को ज्यादा पसंद किया।