Arun Jaitley Death Anniversary : पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली की सातवीं पुण्यतिथि पर दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अरुण जेटली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पढ़ें :- रक्षाबंधन पर बहनों को योगी सरकार की सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपये से अधिक के निशुल्क टिकट
इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अरुण जेटली के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा, “संघर्ष उनके खून में था। एक साफ छवि वाले, स्पष्ट वक्ता, कुशल मंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।”
यह भी पढ़ें : सफाई कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर सदर बाजार थाने पहुंचे कर्मचारी
विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अरुण जेटली का राजनीतिक जीवन, उनकी स्पष्टवादिता, संगठन के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता हमेशा याद की जाएगी। भाजपा नेताओं ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में अरुण जेटली की भूमिका और उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
Disclaimer
पढ़ें :- अरुण जेटली की 7वीं पुण्यतिथि पर एलजी तरनजीत सिंह संधू और CM रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।