फतेहपुर। यूपी के फ़तेहपुर जिले के खखरेरू थानाक्षेत्र के आलमपुर गेरिया गांव के बाहर एक साथ चार अजगर निकलने से इलाके में दहशत फैल गई।
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सभी अजगरों को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। डीएफओ रामानुज त्रिपाठी ने बताया कि आलमपुर गेरिया गांव में अजगर निकलने की सूचना मिली थी। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और रेस्क्यू करा कर उनके प्राकृतिक अधिवास में छोड़ दिया गया है।