लखनऊ। यूपी में कोटे से चावल और गेहूं लेने वालों के लिए राहतभरी खबर है। लोगों को अब 22 जून तक खाद्यान्नों का मुफ्त वितरण किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवश्यक वस्तुओं का निःशुल्क वितरण 22 जून, 2023 तक कराया जा रहा है।
पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
इस अवधि में बाजरा वाले तीन जिलों बदायूं, बुलंदशहर तथा कानपुर नगर को छोड़कर अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा गेहूं और 21 किग्रा चावल ( कुल 35 किलो खाद्यान्न) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर दो किग्रा गेहूं व तीन किग्रा चावल प्रति यूनिट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।