1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ghaziabad News: पिटबुल Dog ने 11 साल की छात्रा को बनाया निशाना,बच्ची को गंभीर हालत में किया गया भर्ती

Ghaziabad News: पिटबुल Dog ने 11 साल की छात्रा को बनाया निशाना,बच्ची को गंभीर हालत में किया गया भर्ती

गाज़ियाबाद: उत्तर-प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले में एक और पिटबुल डॉग के अटैक का मामला सामने आया है,गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के रामप्रस्थ ग्रीन कैम्पस स्थित सिविटेक सोसायटी मे रहने वाली 11 साल की छात्रा पिटबुल डॉग ने बुधवार को निशाना बनाया है,पिटबुल के हमला से छात्रा गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गयी,छात्रा को अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Ghaziabad News: उत्तर-प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले में एक और पिटबुल डॉग के अटैक का मामला सामने आया है,गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के रामप्रस्थ ग्रीन कैम्पस स्थित सिविटेक सोसायटी मे रहने वाली 11 साल की छात्रा को पिटबुल डॉग ने बुधवार को निशाना बनाया है,पिटबुल के हमला से छात्रा गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गयी,छात्रा को अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

11 साल कि घायल छात्रा का नाम तनिष्का है,बुधवार शाम को तनिष्का  खेल रही थी,जहा घूम रहे पिटबुल ने हमला बोल दिया और पिटबुल कुत्ते ने छात्रा के दोनों  पैरों मे काट लिया ,जिसके बाद से बच्ची काफी डरी हुई है ,बच्ची की मां के अनुसार पिटबुल उसके मालिक की लापरवाही के चलते फ्लैट का दरवाजा खुला रहने के कारण घर से बाहर आ गया था,जिसके वजह से ये घटना हुआ

घटना के बाद बच्ची को उपचार के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. बच्ची के दोनों पैरों में पिटबुल ने काटा है और डराने वाले कुत्ते के दांतों के निशान बच्ची के पैरों में है. पीड़ित बच्ची छठी कक्षा की छात्रा है. वह घटना से बहुत डरी हुई है. वहीं, इस घटना से सोसायटी के लोग भी बहुत डर गए हैं. पीड़ित बच्ची के परिवार ने घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com