रामपुर। यूपी के रामपुर जिले में रविवार देर रात मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मालगाड़ी दिल्ली से रुद्रपुर जा रही थी। अचानक उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य
अधिकारियों ने मालगाड़ी के जो दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे, उन पर काम शुरू कराया। इस घटना में किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। घटना से दिल्ली से लखनऊ रूट प्रभावित हो गया। इस विषय पर डीआरएम आरके सिंह ने बताया कि यहां पर मालगाड़ी के दो डिब्बे उतरे हैं। डीआरएम ने बताया कि दिल्ली-लखनऊ मेनरूट प्रभावित हुआ है। बहुत जल्द इसे ठीक कर दिया जाएगा।