Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मालगाड़ी का कपलिंक टूटा, आधे घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन

मालगाड़ी का कपलिंक टूटा, आधे घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन

By Rajni 

Updated Date

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से गुजर रही मालगाड़ी की बोगी का कपलिंक टूट गया। जिससे उसके कई डिब्बे अलग हो गए। इसके बाद गाड़ी के लोको पायलट ने कपलिंक को जोड़ा तब जाकर आधे घंटे बाद मालगाड़ी रवाना हुई।

पढ़ें :- बंद रेलवे फाटक पार करना पड़ा भारी, ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत

मालगाड़ी सामान अनलोड करके डाउन लाइन से जा रही थी। शुक्रवार सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर कटरा कोतवाली के हयात नगर के पास कपलिंक टूट गई। लोको पायलट ने ट्रेन को रोका। इसके बाद ट्रेन के सहायक लोको पायलट और गार्ड ने उतरकर कपलिंक को जोड़ा। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि कपलिंक जोड़कर मालगाड़ी को रवाना किया गया।

Advertisement