Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Corona Update: कोरोना वायरस को लेकर सरकार अलर्ट, जनता की बढ़ी सतर्कता, पढ़ें

UP Corona Update: कोरोना वायरस को लेकर सरकार अलर्ट, जनता की बढ़ी सतर्कता, पढ़ें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

UP Corona update: उत्तर प्रदेश योगी आद‍ित्‍यनाथ की सरकार भी कोरोना को लेकर अलर्ट मोड में आ गई है। बता दें क‍ि उच्च स्तरीय बैठक में सीएम योगी ने अध‍िकार‍ियों को कोरोना के न‍ियंत्रण और न‍िगरानी बढ़ाए जाने के साथ ही कोव‍िड वैक्‍सीनेशन में तेजी लाने के न‍िर्देश द‍िए हैं।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई टीम 9 की बैठक खत्म हुई, 40 मिनट चली इस बैठक में कोरोनावायरस को लेकर नए दिशा-निर्देशों को लागू करने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि पहले की तरह फिर से कोरोना रोकथाम के प्रयास शुरू किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए कोविड प्रोटोकॉल के लिए निर्देश जारी,सभी अस्पतालों में कोविड ICU  बेड और ऑक्सीजन प्लांट को फौरन सुचारू रूप से सक्रिय करने के निर्देश दिए गए।

मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में कोविड से बचाव के लिए ट्रेस, टेस्ट, ट्रीटमेंट और टीका की रणनीति सफल सिद्ध हुई है। संभव है आने वाले कुछ दिनों में नए केस में बढ़ोतरी हो, ऐसे में हमें अलर्ट रहना होगा। यह समय घबराने का नहीं, सतर्क और सावधान रहने का है। कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करना होगा।

पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा
Advertisement