सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने भारत में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को बढ़ावा देने में निरंतर रूप से अग्रणी भूमिका निभाई है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार कल नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस-2024 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
Updated Date
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने भारत में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को बढ़ावा देने में निरंतर रूप से अग्रणी भूमिका निभाई है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार कल नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस-2024 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
वृद्धजनों के लिए प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, 2024 का अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के योगदान का सम्मान करने और पूरे महीने उनके कल्याण को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियों की एक व्यापक श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और जनता, नागरिक समाज एवं अन्य सरकारी निकायों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इसका उद्देश्य अंतर-पीढ़ीगत बंधन के महत्व पर जोर देने के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के अमूल्य योगदान को पहचानना और उनके कल्याण के संदर्भ में जागरूकता बढ़ाना भी है।
भारत मैड्रिड, स्पेन में आयोजित द्वितीय संयुक्त राष्ट्र महासभा की राजनीतिक घोषणा और मैड्रिड इंटरनेशनल प्लान ऑफ एक्शन ऑन एजिंग (2002) का हस्ताक्षरकर्ता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 अक्टूबर, 1990 के दिन 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में नामित किया था। महासभा ने 1982 की अंतरराष्ट्रीय वृद्धावस्था कार्य योजना के आधार पर वृद्ध व्यक्तियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों को अपनाया। इसमें चार सिद्धांत- स्वतंत्रता, भागीदारी, देखभाल, आत्म-पूर्ति और गरिमा शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के दशक 2021-30 को स्वस्थ वृद्धावस्था का दशक भी घोषित किया गया है और इसे बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण के एसडीजी (3) लक्ष्य के साथ संरेखित किया गया है। भारत ने मैड्रिड योजना से काफी पहले 1999 में राष्ट्रीय वृद्धजन नीति (एनपीओपी) तैयार की थी।
अक्टूबर 2024 के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रमुख गतिविधियां:
क. मुख्य कार्यक्रम: माननीय मंत्री महोदय की उपस्थिति में नई दिल्ली में एक शैक्षणिक संस्थान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा और वरिष्ठ नागरिकों को सहायता उपकरण वितरित करने सहित विभिन्न गतिविधियों को अंजाम दिया जाएगा।
ख. राष्ट्रीय वयोश्री शिविर: माननीय मंत्री महोदय की उपस्थिति में पूरे भारत में 51 अलग-अलग स्थलों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण और आवश्यक देखभाल प्रदान करने, उनकी गतिशीलता और समग्र कल्याण को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
क. वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं पर राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी का माईगॉव प्लेटफॉर्म पर शुभारंभ किया गया है। यह प्रश्नोत्तरी सभी आयु समूहों, विशेषकर युवाओं के बीच वृद्ध व्यक्तियों के सम्मान और देखभाल के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देगी।
ख. माईगॉवपर समर्पित शपथनागरिकों को अपने समुदायों में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, आदर और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए आमंत्रित करेगी।