लखनऊ। योगी सरकार पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए शनिवार से पूरे प्रदेश में ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ अभियान चला रही है। इस साल यूपी सरकार 35 करोड़ पौधे रोपेगी।
पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी
इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से पौधरोपण की अपील की है। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारे लिए पर्यावरण की रक्षा आस्था का विषय है। हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं, क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ियों ने इन संसाधनों की रक्षा की। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ऐसा करना चाहिए।
"हमारे लिए पर्यावरण की रक्षा आस्था का विषय है। हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं, क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ियों ने इन संसाधनों की रक्षा की। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ऐसा करना चाहिए।"
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के इन विचारों को आत्मसात करते हुए आज 'पेड़…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 22, 2023
पढ़ें :- अपराधी कितना भी डीप फेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी
उन्होंने कहा, यह लक्ष्य सहजीवन-सहअस्तिव का संदेश देती अपनी सनातन संस्कृति के जीवनदायक मूल्यों से हमारे जुड़ाव को बढ़ाने का एक महाअनुष्ठान भी है। अतः पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थितिकी संतुलन को सुनिश्चित करते इस ईश्वरीय कार्य में आप सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंः योगी
योगी ने अपील कि कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और इस लोक-कल्याणकारी मुहिम को सफल बनाएं। वहीं इसके पहले शुक्रवार को सीएम योगी ने लखनऊ में भूजल सप्ताह के समापन समारोह के दौरान पानी बचाने का संदेश देते हुए कहा कि ‘जल है तो कल है’। ऐसे में जल के महत्व को समझना होगा ताकि आने वाला कल सुरक्षित रहे।