मेरठ। मेरठ में रविवार को श्री रामलला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा “जन जागरण रथयात्रा” निकाली गई। मेरठ के कंकरखेड़ा बाईपास रोड से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर पर समापन हुआ।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट
लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जनजागरण यात्रा का भव्य स्वागत किया। जनजागरण रथयात्रा भाजपा के वरिष्ठ नेता व राम जन्मभूमि आंदोलन कार सेवक पंडित सुनील भराला के नेतृत्व में निकाली गई थी। बड़ी संख्या में लोग जन जागरण रथयात्रा में शामिल हुए। जन जागरण रथयात्रा के दौरान राम मंदिर का भव्य नजार देख शहरवासी उत्साहित थे।