ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) में एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के अंदर एक घूमते हुए तेंदुए को देखा गया, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई। शिकायतों के बाद, वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को एक खोज और बचाव अभियान शुरू किया। बुधवार को भी कई जनपदों की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन जारी रहेगा. इस बीच जिला प्रशासन ने के लोगों को अलर्ट रहने को कहा है.
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
दरअसल, बिसरख थाना क्षेत्र के बंद पड़ी बिल्डिंग में तेंदुआ दिखा था. जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की तरफ से जाल और पिजड़ा बिछाया गया है. मंगलवार देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा. बता दें कि शुक्रवार को अजनारा ली गार्डेन के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में तेंदुआ दिखने की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग टीम को उसका कोई सुराग नहीं मिला. मंगलवार को दोपहर 3 बजे के करीब एक बार फिर उसी जगह तेंदुआ दिखा. जिसका वीडियो वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बना लिया.
सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. वन विभाग की टीम ने बिल्डिंग के चरों तरफ जाल और पिजड़ा लगाया है, ताकि उसे पकड़ा जा सके. हालांकि वन विभाग ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि जानवर तेंदुआ है या और कोई अन्य. वन विभाग का कहना है कि पकड़े जाने के बाद ही इस बात की पुष्टि होगी.