1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बारिश के कारण बड़ा हादसा, जमीन में समाया सड़क का एक हिस्सा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बारिश के कारण बड़ा हादसा, जमीन में समाया सड़क का एक हिस्सा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में लगातार बारिश के कारण जमीन धंसने के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा जमीन में अंदर चला गया.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बारिश के कारण ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा हुआ है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में स्थित एक्सप्रेस एस्ट्रा में गहरी खुदाई और लगातार बारिश के कारण जमीन धंस गई है. सड़क का एक बड़ा हिस्सा जमीन में धंस गया है, जिसकी वजह से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है. इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी तेजी के साथ वायरल हो रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को मामले की जानकारी दी है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा जमीन में धंस गया. घटना रात के समय हुई इसीलिए वहां पर कोई भी मौजूद नहीं था लेकिन इस घटना से लोगों के बीच डर का माहौल है.

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

देर रात तेज बारिश से हुई घटना

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित सेक्टर-1 यथार्थ अस्पताल के पास एक्सप्रेस एक्स्ट्रा की निर्माणधीन बिल्डिंग में हुआ है. बताया जा रहा है कि हादसा देर रात में हुआ था. जिसकी वजह से आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था. हादसे के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन उसके बावजूद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है.

आपको बता दे कि पहले भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट इस तरह हो चुकी है,इस तरह की घटना यह साबित करती है कि बिल्डर ने किस तरीके की सामग्री का इस्तेमाल किया है. बिल्डर घटिया किस्म की सामग्री का इस्तेमाल करते हैं. ये कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी काफी स्थानों पर निर्माणधीन बिल्डिंग की जमीन धंस चुकी है.

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com