अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर आज पहले चरण में मतदान होगा. ये सीटें राज्य की 19 जिलों में फैली हुई हैं और इस चरण में कुल 788 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित इस राज्य में पहले चरण के मतदान का प्रचार अभियान मंगलवार को शाम पांच बजे समाप्त हो गया. गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बृहस्पतिवार को 14,382 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे के बीच मतदान होगा. पहले चरण में जिन 89 सीटों पर मतदान होगा उनमें से 48 पर भाजपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 40 सीटें गई थीं और एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ था.
पढ़ें :- तेल की किल्लत, दुनिया में तनाव… और भारत के लिए नया रास्ता: क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही भविष्य हैं?
इस बार के चुनाव में भाजपा,कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) के अलावा बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) सहित 36 अन्य दलों ने भी अपने प्रत्याशी पहले चरण की सीटों पर उतारे हैं. भाजपा और कांग्रेस ने सभी 89 सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं.
गुजरात में आज 25, 430 सीटों पर पोलिंग, फोर्स तैनात
आज गुजरात में चुनाव का पहला चरण है. राज्य में आज 25,430 पोलिंग स्टेशन पर वोटिंग होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सब वोटर्स अधिक से अधिक मात्रा में निकलें और अपना योगदान मतदान में दें. उन्होंने कहा कि हर जगह फोर्स तैनात की गई है और काफी निगरानी की जा रही है ताकि चुनाव में कोई घटना न घटे.