Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः गुलदार ने महिला पर किया हमला, गंभीर, गांव में दहशत

उत्तराखंडः गुलदार ने महिला पर किया हमला, गंभीर, गांव में दहशत

By HO BUREAU 

Updated Date

guldar

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज के अंतर्गत गोबरा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह जंगल में घास काटने गई महिला पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्राम कालु सिद्ध नई बस्ती निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि उसकी 52 वर्षीय भाभी प्रभादेवी गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ शुक्रवार सुबह घास काटने गई थी।

पढ़ें :- उत्तराखंडः पुरानी रंजिश में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, 4 घायल

इसी बीच गुलदार ने उनकी भाभी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ में मौजूद महिलाओं ने जब शोर मचाया तो गुलदार प्रभादेवी को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन और अन्य ग्रामीणों की मदद से घायल प्रभा को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में गुलदार के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

Advertisement