Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः पुरानी रंजिश में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, 4 घायल

उत्तराखंडः पुरानी रंजिश में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, 4 घायल

रुड़की के माधोपुर गांव में मामूली कहासुनी पर भाजपा के झबरेड़ा मंडल मंत्री शहजाद इदरीसी पर उनके घर के बाहर जानलेवा हमला किया गया। बीचबचाव कराने आए परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

By Rakesh 

Updated Date

रुड़की। रुड़की के माधोपुर गांव में मामूली कहासुनी पर भाजपा के झबरेड़ा मंडल मंत्री शहजाद इदरीसी पर उनके घर के बाहर जानलेवा हमला किया गया। बीचबचाव कराने आए परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

घायल भाजपा नेता ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। घटना पुरानी रंजिश को लेकर हुई है। अब से दो साल पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। गुरुवार देर शाम भी भाजपा नेता के भाई के साथ मामूली कहासुनी में झगड़ा हुआ था। पीड़ित भाजपा नेता शहजाद इदरीसी ने बताया कि शुक्रवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे जब वह अपने घर से बाहर निकले तो पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

जब उनके बेटे व अन्य परिजन उन्हें बचाने आए तो उन लोगों ने उनकी पत्नी, भाई व बेटे के साथ भी मारपीट की। उन्होंने बताया कि दो साल पहले भी उन्ही लोगों ने झगड़ा किया था लेकिन इसके बाद ये लोग लगातार रंजिश रखते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें इन लोगों से जान का भी खतरा है जिसको लेकर उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। सरकारी अस्पताल की डॉक्टर वंदना ने बताया कि माधोपुर ग्राम से चार लोग घायल अवस्था में आए थे। जिनका उपचार किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com