Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News:अज्ञात युवती की हत्याकर खेत में फेंका गया शव, एसपी ने राज खोलने के लिए लगाई आठ टीमें

UP News:अज्ञात युवती की हत्याकर खेत में फेंका गया शव, एसपी ने राज खोलने के लिए लगाई आठ टीमें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Hardoi News: उत्तर-प्रदेश के हरदोई से एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है,हरदोई जनपद के टड़ियावां थाना क्षेत्र के सरखना गांव में एक अज्ञात युवती की हत्या कर के लाश को खेत में फेंक दिया गया है,इस हत्या के राज को खोलने के लिए SP राजेश द्विवेदी ने जनपद के तेज़-तर्रार पुलिस अफसरों की निगरानी में 8 टीमें तैयार की गई है और जल्द ही युवती के शव की शिनाख्त कराते हुए हत्या के राज से पर्दा उठाने की बात कही है.

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

यह मामला 31 दिसंबर का है,एक अज्ञात युवती का शव गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया था, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है, वहीं शव मिलने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. गन्ने के खेत में मिला शव कहां से आया और किसका है ये अभी तक पता नही चल सका है. हालांकि पुलिस ने मंगलवार को 72 घंटे बाद युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला घोंट कर हत्या किए जाने की तस्दीक की गई है. साथ उसका प्राइवेट पार्ट पूरी तरह से गायब था, जिससे दुष्कर्म करने की बात का अभी तक खुलासा नहीं हो सका.

वारदात का राज फाश करने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने बुधवार की देर शाम को तेज़-तर्रार पुलिस अफसरों की निगरानी में पुलिस की आठ टीमों का गठन कर दिया और सभी टीमों को हर पहलू पर जांच करते हुए जल्द ही युवती की हत्या का खुलासा करने के निर्देश दे दिये. वही गठित सभी आठों टीमों ने अपने-अपने इलाकों में पहुंच कर वारदात से जुड़े एक-एक पहलू की गहराई से छानबीन करनी शुरू कर दी है और जल्द ही घटना का खुलाशा करते हुए युवती के शव की पहचान कराने में जुट गई हैं.

Advertisement