Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर, शुरू की तैयारियां, मांगे सुझाव

उत्तराखंडः कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर, शुरू की तैयारियां, मांगे सुझाव

By HO BUREAU 

Updated Date

Haridwar Police

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने शनिवार को जहां एक और कांवड़ पटरी का निरीक्षण किया तो वहीं कावड़ को लेकर होने वाली दिक्कतों के संबंध में हरिद्वार के स्टेट होल्डर के साथ बैठक की।

पढ़ें :- 2035 तक उत्तराखंड को 'विकसित राज्य' बनाकर रहेंगे : सीएम पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार के मेला नियंत्रण कक्ष में आने वाले कावंड़ मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस और स्टेट होल्डर के बीच बैठक हुई। बैठक में हरिद्वार के विभिन्न व्यापारिक संगठनों और मेले को सुचारु रूप से निर्विघ्न संपन्न कराने को लेकर अपने-अपने सुझाव जिला प्रशासन को दिए।

बैठक के बाद एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि कांवड़ मेले की तैयारी को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक की गई और बैठक में व्यापारियों ने अपने सुझाव दिए तो वहीं हरिद्वार पुलिस ने उनसे सहयोग की मांग भी की। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले से पहले व्यापारिक संगठनों के सहयोग से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ-साथ वेरिफिकेशन अभियान भी चलाया जाएगा।

जिला अधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कांवड़ मेले को सफल बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी शहर के स्टेट होल्डर ही होते हैं जो पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। आज भी बैठक में स्टेट होल्डर के द्वारा मेले के दौरान एम्बुलेंस , अस्थाई अस्पताल , विद्युत व्यवस्था आदि के संबंध में जो सुझाव दिए गए हैं जिला प्रशासन उन पर जरूर कार्य करेगा।

पढ़ें :- Jubin Nautiyal की शादी का सच: बचपन की दोस्त से गुपचुप विवाह या सिर्फ अफवाह?
Advertisement