Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली में आउटडोर खेल आयोजित करने की अनुमति देने से हाईकोर्ट का इनकार

दिल्ली में आउटडोर खेल आयोजित करने की अनुमति देने से हाईकोर्ट का इनकार

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 03 फरवरी। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली में आउटडोर खेल आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस वी कामेश्वर राव की बेंच ने कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकार को अपना काम करने देना चाहिए।

पढ़ें :- 15 अगस्त पर दिल्ली हाई अलर्ट, ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; UP से हरियाणा जाने वालों का बदला रूट

दरअसल, कोरोना की तीसरी लहर के बीच दिल्ली में आउटडोर खेल आयोजित करने का आदेश दिया गया है। हाईकोर्ट में याचिका दायर करके आउटडोर खेल आयोजित करने के आदेश को चुनौती दी गई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक 4 तारीख को होने वाली है। इस बैठक में स्थिति की समीक्षा कर फैसला किया जाएगा। उसके बाद कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकार को अपना काम करने दीजिए।

Advertisement