Prayagraj : बदलते मौसम और वातावरण में बढ़ी उमस के चलते जहां संक्रामक बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। अस्पतालों की ओपीडी में लगातार खांसी,बुखार और जुकाम के मरीज आ रहे हैं, वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने भी स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा दी है।
पढ़ें :- आगरा जिला जेल में भी गूंजा रक्षाबंधन का उल्लास, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्यार की डोर
स्वाइन फ्लू के संभावित खतरे को लेकर संगम नगरी प्रयागराज में भी स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। हालांकि संगम नगरी प्रयागराज में अभी स्वाइन फ्लू का कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है, लेकिन यूपी सरकार और स्वास्थ्य महकमे के निर्देश पर अस्पतालों में स्वाइन फ्लू यानी एच 1 एन 1 के बढ़ते मामलों को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, 7 LKM पर दिखा उत्सव का खास रंग
संगम नगरी प्रयागराज में मोतीलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ ए के वर्मा के मुताबिक अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की जा रही है। उनके मुताबिक, एस आर एन अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में वार्ड नंबर 7 स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए रिजर्व कर दिया गया है। इसके अलावा पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में भी कुछ बेड रिजर्व किए गए हैं। प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर ए के वर्मा के मुताबिक एन 1 एच 1 सीजनल फ्लू है। महाराष्ट्र,कर्नाटक और दिल्ली जैसे राज्यों में दस्तक दे चुका है।
प्रयागराज में भी इससे निपटने की तैयारी की जा रही है। उनके मुताबिक, स्वाइन फ्लू की जांच के लिए आरटीपीसीआर और ट्रूनेट जांच की जाती है। दोनों विधियों से जांच की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में मौजूद है।
पढ़ें :- जिला कारागार में रक्षाबंधन की धूम, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।