Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. फ्रांसः हिंसा में जान-माल का भारी नुकसान, कई गिरफ्तार, पेरिस के मेयर के घर पर भी हमला

फ्रांसः हिंसा में जान-माल का भारी नुकसान, कई गिरफ्तार, पेरिस के मेयर के घर पर भी हमला

By Rajni 

Updated Date

फ्रांस फ्रांस में हिंसा थमने का नाम नहीं ले ही है। घटना के पांच दिन बाद भी हिंसा के जारी रहने से जान-माल का काफी नुकसान हो रहा है। बीती रात हुए दंगे में पुलिस ने कम से कम देश भर से 78 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से 20 को पेरिस में हिरासत में लिया गया।

पढ़ें :- पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

मालूम हो कि फ्रांस में 17 साल के किशोर नाइल को इस हफ्ते की शुरुआत में एक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी थी। जिससे नाहेल की मौत हो गई थी। इसके बाद फ्रांस में दंगे शुरू हो गए। वहीं नाहेल की हत्या करने वाले पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर जेल भेज दिया गया है।

फ्रांस की सरकार ने हालात पर नियंत्रण के लिए 45 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। पिछली पांच रातों के दौरान हुए दंगों के बाद रविवार को हालात नियंत्रण में देखे गए।  इसके पहले पेरिस के मेयर के घर पर भी हमला किया गया।

मेयर ने कहा कि उनके घर और गाड़ियों को आग लगाने की कोशिश की गई। मेयर ने बताया कि घटना के वक्त उनकी पत्नी और दो बच्चे घर में सोए हुए थे। हमले में उनकी पत्नी और एक बच्चा घायल भी हुए हैं। पुलिस की तत्परता से मेयर और उनके परिवार की जान बच गई।

पढ़ें :- पंजाबः विजिलेंस ने राजस्व विभाग के तकनीकी सहायक को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा
Advertisement