Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड बोर्ड 2024ः हाईस्कूल और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक

उत्तराखंड बोर्ड 2024ः हाईस्कूल और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक

By Rakesh 

Updated Date

रामनगर। उत्तराखंड में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संपन्न कराई जाती हैं। इस बार वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं पारदर्शिता से कराने को लेकर बोर्ड के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

इस संबंध में उत्तराखंड बोर्ड के अपर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024 का अवकाश कैलेंडर जारी होते ही बोर्ड परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।

अपर सचिव ने बताया कि बोर्ड का प्रयास है कि फरवरी माह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाएं संपन्न कराई जाए तथा इन परीक्षाओं को मार्च तक संपादित करा लिया जाए, ऐसा बोर्ड का प्रयास है। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन से मिले निर्देश के क्रम में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल भी अप्रैल माह में घोषित कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक कराई जाएगी, जिसको लेकर बोर्ड द्वारा तैयारियां की जा रही है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव
Advertisement