Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हमीरपुर में वेतन के लिए आशा बहुओं ने बुलंद की आवाज

हमीरपुर में वेतन के लिए आशा बहुओं ने बुलंद की आवाज

By Rajni 

Updated Date

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले में वेतन न मिलने से नाराज आशा बहुओं ने सोमवार को सीएमओ ऑफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। आशा बहुओं ने कहा कि नवंबर महीने से वेतन न मिलने से उनका परिवार भुखमरी के कगार पर है। बच्चों की पढ़ाई–लिखाई तक में परेशानी आ रही है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। धरना प्रदर्शन उत्तर प्रदेश आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले किया गया था। इस संबंध में सीएमओ ने कहा कि  बजट वापस चले जाने के चलते वेतन नहीं दिया गया है। कहा कि शासन से बजट की मांग की गई है। जल्द ही वेतन दे दिया जाएगा।

Advertisement