1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में मकान का छज्जा गिरने से 4 मौत, 10 घायल

प्रयागराज में मकान का छज्जा गिरने से 4 मौत, 10 घायल

प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के हटिया पुलिस चौकी के एक मकान का छज्जा टूटकर गिरने से चार लोगों की मौत और 10 अन्य लोग घायल,पुलिस ने इसकी जानकारी दी,सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बारिश के काऱण एक मकान का हिस्सा ढह गया.मकान में दबकर 4 लोगों को मौत हो गई है औऱ 10 लोगों के घायल हो गए. अभी तक के जानकारी के मुताबिक, इस मकान की हालत पहले से ही जर्जर थी सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मशीन से मलबा हटाया जा रहा है और लोगों की तलाश की जा रही है.
मकान की हालत पहले से ही थी जर्जर

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के हटिया पुलिस चौकी के पास तेज बारिश के बीच मंगलवार को एक मकान का छज्जा टूटकर गिरने से उसके मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वानंद ने बताया कि आज दोपहर में तेज बारिश से हटिया में एक जर्जर मकान का छज्जा टूटकर गिर गया.आपको बता दें कि मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जनपद प्रयागराज में बारिश के कारण गिरी जर्जर इमारत के हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया और दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का नि:शुल्क उपचार कराने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com