Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः संभल में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर तीन की मौत

यूपीः संभल में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर तीन की मौत

By Rakesh 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले में बारिश के चलते दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। बारिश के चलते भरभराकर कच्चा मकान गिर गया। जिससे दो मासूम बच्चों सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें :- हाथरस कांडः भगदड़ में कासगंज के नौ लोगों की भी मौत, परिजनों में कोहराम

जबकि एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा जुनावई थाना क्षेत्र के घोसली वाहन गांव में हुआ। घटना तब हुई जब माता-पिता अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। इस दौरान अचानक देर रात मकान गिर गया।

Advertisement