Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. IAS Pooja Singhal Case : ED दफ्तर पहुंचे दुमका और पाकुड़ के खनन पदाधिकारी, ED की पूछताछ जारी

IAS Pooja Singhal Case : ED दफ्तर पहुंचे दुमका और पाकुड़ के खनन पदाधिकारी, ED की पूछताछ जारी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 16 मई। IAS पूजा सिंघल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई सोमवार को भी जारी है। ED ने कई जिलों के खनन पदाधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसी क्रम में आज दुमका DMO कृष्ण कुमार किस्कू और पाकुड़ DMO प्रदीप कुमार साह पहुंचे हैं। ED दोनों से पूछताछ कर रही है।

पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली

ED की खनन पदाधिकारियों से पूछताछ

ED के सूत्रों ने बताया कि साहिबगंज के खनन अधिकारी विभूति कुमार ने ED से कुछ समय देने का अनुरोध किया है क्योंकि वो अपनी बेटी की शादी में व्यस्त हैं। जिसकी वजह से वो 20 मई तक छुट्टी पर हैं। उन्होंने साहिबगंज DC के माध्यम से एक पत्र भेजा है, जिसमें लिखा है कि मंगलवार को उनकी बेटी की शादी है। ऐसे में उन्हें पिता के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए साहिबगंज में रहने की आवश्यकता है। वो 20 मई तक पहुंचेंगे। इसी तरह पलामू के खनन अधिकारी आनंद कुमार भी अभी तक ED कार्यालय नहीं पहुंचे।

गौरतलब है कि मनरेगा घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में एक के बाद एक अधिकारियों और व्यवसायियों से पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा
Advertisement