नई दिल्ली। बैंक अकाउंट हो या कोई बचत योजना खाता, खाताधारक द्वारा नॉमिनी घोषित करना जरूरी भी है और लाभदायक भी। यही बात ईपीएफ अकाउंट पर भी लागू होती है। अब तो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सभी ईपीएफ मेंबर्स के लिए नॉमिनेशन अनिवार्य कर दिया है।
पढ़ें :- मार्च की तपिश पर लगेगा ब्रेक! उत्तर भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
जो ईपीएफ खाताधारक खाते में अपना नॉमिनी घोषित नहीं करता है, उसे ईपीएफओ अपनी कई सेवाओं से वंचित कर देता है। इन सुविधाओं में पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करना भी शामिल है। नॉमिनी होने से खाताधारक की मृत्यु के बाद पैसा उस व्यक्ति को मिल जाता है, जिसे अकाउंट होल्डर देना चाहता था।
एक खाताधारक एक से ज्यादा नॉमिनी भी बन सकता है।ईपीएफओ अकाउंट में आप ऑनलाइन नॉमिनेशन कर सकते हैं। ई-नॉमिनेशन पीएफ खाताधारक और उसके परिवार को पीएफ बेनिफिट दिलाने में बहुत काम आता है।