फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में बाइकसवार युवक से 3 लाख 80 हजार रुपयों से भरा बैग लूटकर बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में देररात तक सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने इस मामले में लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य
घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला गांव के पास की है। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि थाना किशनपुर अंतर्गत बैंक ऑफ़ बड़ौदा से दीपक सोनी तीन लाख 80 हजार रुपए निकाल कर चंदापुर गढ़ा गांव की ओर जा रहा था।
घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन
एकडला गांव के पास बाइकसवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। इस संबंध में बीसी संचालक ऋतिक त्रिपाठी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।