Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हैवानियतः संभल में सौतेले पिता ने 2 वर्षीय मासूम बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला, गर्भवती पत्नी को भी जमकर पीटा

हैवानियतः संभल में सौतेले पिता ने 2 वर्षीय मासूम बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला, गर्भवती पत्नी को भी जमकर पीटा

By Rakesh 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले में सौतेले पिता ने शराब के नशे में धुत होकर सौतेली बेटी को जमीन पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। इतने पर भी मन नहीं भरा तो उसने गर्भवती पत्नी और दूसरी सौतेली पुत्री को भी जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दो वर्षीय मासूम बेटी की पटककर हत्या की घटना संभल जिले के हयातनगर थाना इलाके के मोहल्ला नवादा की है।

पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य

शराब के नशे में धुत होकर दिया वारदात को अंजाम

गुरुवार देर रात सौतेले पिता मुन्ना उर्फ अशरफ ने हैवानियत की सारी हदें पर कर दी। गुरुवार की रात मुन्ना उर्फ अशरफ शराब के नशे में धुत होकर घर आया था। खाने के दौरान उसका पत्नी से विवाद हो गया। जिस पर आरोपी ने पत्नी की पिटाई कर दी। यही नहीं दोनों मासूम बच्चियों जन्नत (2) और मन्तशा (3) को कमरे में ले गया।

आरोप है कि कमरे में ले जाने के बाद मुन्ना उर्फ अशरफ ने दोनों मासूम बेटियों को जमीन पर पटकना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों बच्चियां चीखती रहीं लेकिन सौतेले पिता का कलेजा नहीं पसीजा। वह तब तक बेटियों को पटकता रहा, जब तक उनकी आवाज बंद नहीं हो गई। इस बीच गर्भवती पत्नी शाइस्ता शोर मचाती रही। जिस पर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह से आरोपी के चंगुल से दोनों बच्चियों को छुड़ाया।

आनन-फानन में दोनों बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने 2 वर्षीय बच्ची जन्नत को मृत घोषित कर दिया। वहीं मन्तशा और गर्भवती शाइस्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पढ़ें :- दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित

एसपी कुलदीप सिंह गुनावत और पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सहित पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि आरोपी मुन्ना उर्फ अशरफ को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक जन्नत की मौसी नूरजहां ने बताया कि उसकी बहन शाइस्ता की शादी 5 साल पहले सरायतरीन में ही हुई थी।

कहा कि 6 माह पहले पति से तलाक होने के बाद पड़ोस के ही रहने वाले मुन्ना उर्फ अशरफ से दूसरा निकाह हो गया। पहले पति से उसकी बहन को दो बेटियां हैं। नूरजहां ने बताया कि आरोपी मुन्ना उर्फ अशरफ और उसके घर वाले शाइस्ता को परेशान करते थे। नूरजहां ने बताया कि मुन्ना उर्फ अशरफ आए दिन उसकी बहन और बेटियों को शराब के नशे में मारता था।

Advertisement