सौरव गांगुली को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा
पढ़ें :- Manu Bhaker बयान पर विवाद, खेलों पर उठे सवाल
देश में कई राजनीतिक नेताओं को Z श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई हैं। फिलहाल कई बड़ी हस्तियों को भी Z श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। अब इस सूची में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम भी जुड़ गया है।
उनकी सुरक्षा को अपग्रेड किया गया है। सौरव गांगुली को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। यानि अब उनके साथ हर समय एक एस्कॉर्ट कार साथ चलेगी। गांगुली को पहले से ही Y श्रेणी की सुरक्षा बंगाल सरकार की ओर से प्राप्त है।
बंगाल सरकार ने उठाया कदम
आपको बता दें कि सुरक्षा बढ़ाने को लेकर सौरव गांगुली की ओर से बंगाल सरकार को कोई अनुरोध नहीं किया गया है। यह कदम बंगाल गवर्नमेंट ने खुद अपने स्तर पर उठाया है। सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा को बढ़ाए जाने को लेकर कोई स्पष्ट वजह अब तक नहीं बताई गई है। ऐसे में बंगाल सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
पढ़ें :- IPL 2026: Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals कौन जीतेगा यह हाई-वोल्टेज मुकाबला?
बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सौरव गांगुली के बीजेपी में जाने की चर्चा थी। लेकिन सौरव गांगुली ने कभी भी अपने ओर से बीजेपी और अन्य किसी भी पार्टी में शामिल होने को लेकर अब तक कुछ भी नहीं कहा है। बाद में खबरें आईं कि केंद्र सरकार और बीजेपी नेताओं से उनके रिश्ते खराब हो गए हैं। सौरव को BCCI अध्यक्ष पद से हटना पड़ा।
22 ट्रेंड पुलिस जवान रहेंगे साथ
सौरव गांगुली IPL की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक हैं।दिल्ली कैपिटल्स का IPL के 16वें सीजन में प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। दिल्ली टीम पहले ही प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
दिल्ली ने अब तक खेले 12 मैचों में से 4 मैच जीते हैं और 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वह पॉइंट टेबल में 8 पॉइंट के साथ सबसे नीचे है। सौरव गांगुली को मिली Z सिक्योरिटी में 6 NSG कमांडो शामिल होते हैं जो मार्शल आर्ट स्पेशलिस्ट होते हैं। साथ ही 22 ट्रेंड पुलिस के जवान भी सुरक्षा में लगे होते हैं।जिनके पास आधुनिक हथियार होते हैं।