Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs WI : अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के खिलाफ बने सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

IND vs WI : अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के खिलाफ बने सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

By HO BUREAU 

Updated Date

IND vs WI : अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के खिलाफ बने सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से खेलते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

पढ़ें :- IND vs WI : तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत ने प्लेइंग इलेवन में किए दो बदलाव

अभिषेक ने तीसरे टी20 में अपना अर्धशतक महज 18 गेंदों में पूरा किया। इसके साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाज ने विराट कोहली और संजू सैमसन को इस मामले में पीछे छोड़ा। कोहली ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं, सैमसन ने इसी सीरीज के दूसरे टी20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 21 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।

अभिषेक ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। डेविड वॉर्नर और कॉलिन मुनरो ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। कैरेबियाई टीम के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड क्विंटन डिकॉक के नाम है, जिन्होंने 2023 में महज 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 हजार रन भी पूरे किए। वह गेंदों के लिहाज से इस फॉर्मेट में सबसे तेज 2 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने यह मुकाम सिर्फ 1024 गेंदें खेलकर हासिल किया। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

पिछले मैच में 82 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले संजू सैमसन इस मुकाबले में महज 3 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन को शेमार जोसेफ ने पवेलियन भेजा। हालांकि, पहला विकेट जल्दी गिरने का असर अभिषेक की बल्लेबाजी पर बिल्कुल नहीं पड़ा। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बटोरे और कैरेबियाई गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी नजर आए। अभिषेक की बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया ने छह ओवर के पावरप्ले में 87 रन बनाने में सफल रही।

पढ़ें :- रांची में भारतीय बल्लेबाजों का कमाल, वेस्टइंडीज के खिलाफ पावरप्ले में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

(आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- 'बंधुआ मजदूर...', H -1B वीजा धारकों को लेकर बोले जेडी वेंस, भारत की प्रतिक्रिया
Advertisement