नई दिल्ली, 3 जुलाई 2022। देश भर में इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानों में देरी के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद डायरक्टरेट ऑफ सिविल एविएशन ने मामले को संज्ञान लिया है। सिविल एविएशन ने उड़ानों में भारी देरी के लिए एयरलाइन से स्पष्टीकरण मांगा है। DGCA ने एयरलाइंस से उड़ानों में हो रही देरी का जवाब मांगा है।
पढ़ें :- सेंसेक्स-निफ्टी की दमदार शुरुआत, इन शेयरों पर नजर
दरअसल, इंडिगो एयरलाइन का संचालन पिछले कुछ समय से देश भर में प्रभावित हुआ है। इसकी कई उड़ानों को देरी का सामना करना पड़ा। इसके पीछे चालक दल के सदस्यों की अनुपलब्धता को कारण बताया जा रहा है। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को इंडिगो की केवल 45 फीसदी उड़ानें ही समय पर संचालित हो पाईं।
नागर विमानन मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, इंडिगो की 45.2 फीसदी घरेलू उड़ानें शनिवार को समय पर संचालित हुईं। इसकी तुलना में शनिवार को एयर इंडिया की 77.1 फीसदी, स्पाइसजेट की 80.4 फीसदी, विस्तारा की 86.3 फीसदी, गो फर्स्ट की 88 फीसदी और एयरएशिया इंडिया की 92.3 फीसदी उड़ानों का परिचालन समय पर हुआ।