Kriti Sanon Rakhi Ad Controversy : छोटे कपड़े पहनकर राखी बांधे जाने पर कृति सेनन के ऐड को 'अजीब' बताया।✍️मोहम्मद फारूक
Updated Date
Kriti Sanon Rakhi Ad Controversy : छोटे कपड़े पहनकर राखी बांधे जाने पर कृति सेनन के ऐड को ‘अजीब’ बताया,मथुरा में India Voice के संवाददाता मोहम्मद फारूक ने मुख्य बाज़ार में जाकर एक्टर कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन की स्टाइलिंग और प्रेजेंटेशन पर लोगों से अलग अलग बात की।
इस विज्ञापन से ब्रजभूमि के साधू संतों में भी भारी आक्रोश है, इस सनातन धर्म के अपमान पर उन्होंने अपनी कठोर प्रतिक्रिया दी है और कार्रवाई की मांग की है, वहीं महिलाओं व युवतियों ने भी कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार ही ऐसे पवित्र त्यौहार पर छोटे कपड़े पहन कर अभिनेत्री कृति सेनन ने समाज को दूषित करने का कुंठित प्रयास किया है। महिला व युवतियों ने कहा कि समाज में ऐसे लोगों को बर्दाश्त करना कठिन है। रक्षा बंधन का पर्व बहुत ही स्वच्छ एवं भाई बहन के प्यार का अटूट बंधन है।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
✍️मोहम्मद फारूक
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।