बेंगलुरु, 12 फ़रवरी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए हो रहे खिलाड़ियों की नीलामी में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सबसे महंगे बिके हैं। ईशान को मुंबई इंडिंयस ने 15.25 करोड़ में खरीदा है। इससे पहले श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।
पढ़ें :- Manu Bhaker बयान पर विवाद, खेलों पर उठे सवाल
23 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन साल 2018 में 6.40 करोड़ में बिके थे। मुंबई के साथ पिछले दो सीजन में इस खिलाड़ी ने 40 से ज्यादा एवरेज और 140 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 757 रन बने हैं।
हसरंगा को आरसीबी ने 10.75 करोड़ में खरीदा
नीलामी में श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।
हसरंगा पहले भी आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं। वे इस मैच से पहले टी20 की 78 पारियों में 110 विकेट झटके हैं। 26 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है। इकोनॉमी सिर्फ 6.39 की है, जो टी20 के लिहाज से बेहतरीन है। उनका बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए था।
पढ़ें :- IPL 2026: Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals कौन जीतेगा यह हाई-वोल्टेज मुकाबला?
भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को 8.75 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीदा है। सुंदर ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था।