Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडाः श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सज गया इस्कॉन, भक्तों को मोह रही रंग-बिरंगे विदेशी फूलों से की गई मंदिर की आकर्षक सजावट

नोएडाः श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सज गया इस्कॉन, भक्तों को मोह रही रंग-बिरंगे विदेशी फूलों से की गई मंदिर की आकर्षक सजावट

By Rakesh 

Updated Date

नोएडा। नोएडा इस्कॉन में सात सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में इस्कॉन नोएडा में सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

पढ़ें :- दिल्ली छात्र संघ चुनाव में ABVP ने मारी बाज़ी: 4 में से 3 सीटों पर कब्जा, एक सीट NSUI को

 256 प्रकार के व्यंजनों से लगेगा भगवान का भोग

पूरे मंदिर को फूलों तथा अन्य साज सामान से सजाया गया है। मंदिर की साज सज्जा के लिए वृन्दावन से फूल मंगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त विदेशों से भी आयातित विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगे फूलों का प्रयोग किया गया है। मंदिर से जुड़ीं महिला भक्तों ने भगवान के भोग के लिए देसी और विदेशी 256 प्रकार के विभिन्न व्यंजनों को बनाया।

जिसमें नमकीन, मिठाइयां, परांठे, कचौरी, खीर, केक, पिज्जा, पास्ता, वेरिटोज, टकोस इत्यादि सम्मिलित हैं। मंदिर को सुन्दर ढंग से सजाया गया है। पूरे मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों एवं फूलों से सजाया गया है। भगवान का पञ्च गव्य (दूध, दही, शहद, घी, फलों के रस एवं पुष्प) से सुन्दर अभिषेक किया जाएगा।

भगवान के दर्शन के लिए पूरे दिन प्रात: 4:30 बजे से रात्रि 12 बजे तक मंदिर खुला रहेगा। पूरे दिन भगवान के पवित्र नाम का कीर्तन होगा तथा सभी के लिए पूरा दिन प्रसादम वितरित किया जाएगा। इस वर्ष इस उत्सव में देश विदेश के भक्तों सहित लगभग पांच लाख लोगों के सम्मिलित होने की आशा है।

पढ़ें :- PM मोदी @75: सेवा, समर्पण और संकल्प को राज्यों के सीएम का सलाम

 

Advertisement