1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. झारखंड बोर्ड ने 10वीं व 12वीं के रिजल्ट किये जारी, 10वीं में 95.6% तो 12वीं में 92.19% छात्रों ने मारी बाजी

झारखंड बोर्ड ने 10वीं व 12वीं के रिजल्ट किये जारी, 10वीं में 95.6% तो 12वीं में 92.19% छात्रों ने मारी बाजी

Jharkhand 10th and 12th Result : झारखंड बोर्ड के द्वारा आज बोर्ड की दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट जारी किया गया। 10वीं व 12वीं के रिजल्ट के लिए लाखों छात्र इंतजार कर रहे थे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

झारखंड, 21 जून 2022। JAC Board Result 2022 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा आज कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार 10वीं में 95.60 प्रतिशत छात्र पास हुए, जबकि 12वीं में 92.19 प्रतिशत छात्रों ने अपनी परीक्षा पास की। इस बार 10वीं में 2.25 लाख से अधिक छात्र पहले स्थान आएं।

पढ़ें :- फाइलों की राजनीति: ED की रेड, ममता की एंट्री और सत्ता का खुला टकराव

10वीं व 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  jacresults.com, jac.nic.in, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर देख सकते हैं।

आपको बता दें कि इस साल 3.99 लाख स्टूडेंट्स ने JAC Matric Exam 2022 दिया था। जिसमें से 3,73,893 बच्चों ने 10वीं की परीक्षा को पास कर लिया है। इस तरह 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज 95.60 फीसदी रहा। झारखंड बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष  10वीं क्लास में  2,25,845 छात्र फर्स्ट,  1 लाख 24 हजार से ज्यादा छात्र सेकेंड, तो 23, 524 छात्र थर्ड डिविजन से पास हुए हैं।

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो, जैक चेयरमैन अनिल कुमार महतो और सचिव महीप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से परिणाम को जारी किया।

वहीं बात 12वीं की करें तो साइंस स्ट्रीम में 64976 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 59902 छात्र पास हुए हैं। इस परीक्षा में 54769 छात्र फर्स्ट, 5117 सेकेंड तो 13 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। इस क्लास का पास प्रतिशत 92.12 फीसदी रहा।

पढ़ें :- जम्मू में बाढ़ की तबाही: इंसान, जानवर और जीवन-यापन सब कुछ संकट में

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com