Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर 25 जनवरी को होगी सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर

Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर 25 जनवरी को होगी सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Money Laundering Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है वही,आज 16 जनवरी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में एक्ट्रेस  पहुंची थीं। सुकेश चंद्रशेखर और अन्य से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी शामिल है। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को पहले भी कई बार कोर्ट में पेश होना पड़ा।

पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

जैकलीन फर्नांडीज ने कोर्ट से विदेश जाने की इजाज़त मांगी थी जिसके लिए कोर्ट ने एक्ट्रेस की याचिका पर ईडी (ED) को नोटिस जारी किया है। अब जैकलीन की याचिका पर पटियाला हाउश कोर्ट में  25 जनवरी 2023 को सुनवाई होगी।

बता दें कि, जैकलीन ने 29 जनवरी को एक दिन के लिए दुबई जाने की इजाजत मांगी है। इससे पहले जैकलीन ने पिछले साल 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक बहरीन जाने की अनुमति मांगी थी।

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते जैकलीन लगातार दिल्ली कोर्ट पहुंच रही हैं। इससे पहले सुनवाई के दौरान जैकलीन ने कोर्ट में कहा था कि इस मामले में जांच एजेंसी का मैंने पूरा साथ दिया है। इस मामले में मैंने खुद सरेंडर किया, लेकिन ईडी ने मुझे सिर्फ तंग किया है।

इसी कड़ी में ईडी ने कहा कि जैकलीन के खिलाफ उनके पास सबूत है, यही कारण है कि उन्हें नियमित जमानत न दी जाए। इसे लेकर कोर्ट ने ईडी से पूछा था कि अगर सबूत हैं तो आपने अभी तक जैकलीन को अरेस्ट क्यों नहीं किया।

पढ़ें :- थिएटर के बाद अब OTT पर होगा फिल्म "टॉक्सिक" का असली टेस्ट
Advertisement