Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें बढ़ी,कोर्ट में पेश होने का आदेश

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें बढ़ी,कोर्ट में पेश होने का आदेश

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को समन जारी करते हुए 26 सितंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है. अदालत ने हाल ही में दर्ज मामले में दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया है.वहीं 12 सितंबर को दिल्ली पुलिस भी अभिनेत्री से पूछताछ करेगी.प्रवर्तन निदेशालय ने 215 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी बनाया है. ईडी ने इस महीने की शुरुआत में बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ चार्जशीट भी दायर की थी.

पढ़ें :- Bihar News : SIR को लेकर CM सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला, कहा-आरोपों के बजाय तथ्य के साथ आएं

ईडी ने जैकलीन को जबरन वसूली के मामले में आरोपी पाया था. ईडी का मानना है कि वह जानती थी कि ठग सुकेश चंद्रशेखर जबरन वसूली करता था. मुख्य गवाहों और आरोपियों के बयानों से पता चला है कि जैकलीन फर्नांडीज लगातार वीडियो कॉल पर सुकेश के संपर्क में थी. सुकेश ने श्रीलंका की इस अभिनेत्री को महंगे तोहफे देना भी कबूल किया है.

बता दें कि इस साल फरवरी में ईडी ने पिंकी ईरानी के खिलाफ भी चार्जशीट दायर की थी. पिंकी वही हैं जिन्होंने सुकेश की पहचान जैकलीन से कराई थी. आरोप है कि पिंकी ईरानी ही जैकलीन के लिए महंगे तोहफे पसंद करती थी और जब सुकेश कीमत दे देता था तो वह उन्हें जैकलीन को दे देती थी. सुकेश ने कई मॉडल और अभिनेत्रियों पर भी करीब 20 करोड़ रुपये लुटाए थे.

 

पढ़ें :- प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर राहुल गांधी बोले- भाजपा को वोटर से डर लगना बंद हो गया है
Advertisement