Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. जहांगीर पुरी में महिला को हिरासत में लेने पर लोगों ने की पथरबाजी

जहांगीर पुरी में महिला को हिरासत में लेने पर लोगों ने की पथरबाजी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 18 अप्रैल। दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में सोमवार दोपहर एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई। इस बार पुलिस कार्रवाई के विरोध में लोगों ने पथराव किया। हालांकि, इलाके में भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने लोगों को काबू किया और पथराव के बावजूद भी पुलिस टीम एक महिला को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई, जिसके पति सोनू पर गोली चलाने का आरोप है। दरअसल वह एक वीडियो में गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है।

पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी

सोनू घटना के बाद से ही फरार है। लिहाजा पुलिस टीम उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाने के लिए उसके घर पहुंची थी। लेकिन सी ब्लॉक निवासी सोनू की पत्नी व उसके कुछ करीबी लोगों ने इसका विरोध किया फिर पुलिस पर पथराव करने की कोशिश भी की। आरोपी सोनू फिलहाल फरार है, वह जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक में रहता है। पुलिस उसकी तलाश में उसके करीबी नेटवर्क के लोगों से पूछताछ कर उसके संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Advertisement