मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

जम्मू-कश्मीर: कठुआ के हॉस्टल में मिला छात्र का शव, हत्या का आरोप, हाइवे जाम

Rajni

राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के हॉस्टल में छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना से परिजन उग्र हो गए।

kathua protest
शेयर करें

जम्मू। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के हॉस्टल में छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना से परिजन उग्र हो गए। उन्होंने लखनपुर में प्रदर्शन कर जम्मू-कश्मीर को पंजाब से जोड़ने वाले दोनों पुलों को जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

करौली (पठानकोट) निवासी छात्र अरुण कुमार कठुआ के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने छात्र की हत्या का अंदेशा जताया है। शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब कॉलेज के एक छात्र का शव हॉस्टल के उसके कमरे में ही फंदे से लटकता पाया गया।

राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ से कर रहा था स्नातक

मृतक अपने नाना-नानी के यहां बिलावर में ही पला बढ़ा और 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ से स्नातक कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

एफएसएल टीम ने कमरे में सुबूत जुटाए हैं। पुलिस ने बताया कि कुछ छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है जो आखिरी बार इसके संपर्क में आए थे। एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह ने बताया कि कमरे में शव मिला है। फिलहाल जांच जारी है।

शेयर करें