मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

JDU अपने दम पर लड़ेगी गोवा विधानसभा चुनाव, किसी दल से नहीं होगा गठबंधन

इंडिया वॉइस

जेडीयू ने अपने वरिष्ठ नेताओं की 2 सदस्य टीम को गोवा की राजधानी पणजी में भेज दिया है, जिससे सही आकलन किया जा सके कि पार्टी को कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

nitish kUMAR
शेयर करें

बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू ने गोवा में अपने दम पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। इसके लिए जेडीयू किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। जेडीयू ने अपने वरिष्ठ नेताओं की 2 सदस्य टीम को गोवा की राजधानी पणजी में भेज दिया है, जिससे सही आकलन किया जा सके कि पार्टी को कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए और साथ ही इन सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों का भी चयन किया जाए।

अशफाक अहमद खान और हर्षवर्धन सिंह के रूप में 2 सदस्य की टीम पणजी पहुंच चुकी है। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने के लिए रविवार को पार्टी ने राज्य इकाई और क्षेत्रीय दलों के संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक भी की। पार्टी के सूत्रों से यह जानकारी मिली है। आपको बता दें इससे पूर्व जेडीयू ने इसी साल फरवरी और मार्च में होने वाले पांच राज्यों में से केवल यूपी और मणिपुर में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। लेकिन पार्टी ने अब अचानक से गोवा में भी चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इस बात की पुष्टि अशफाक खान ने की कि वह जेडीयू के केंद्रीय नेतृत्व के गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले को ध्यान में रखकर ही गोवा गए थे। और पार्टी गोवा में अकेले चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा। गोवा विधानसभा की अधिसूचना 21 जनवरी को जारी होगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। जेडीयू यूपी में बीजेपी के साथ गठबंधन में विधानसभा लड़ेगी जबकि वह मणिपुर में भी अकेले ही चुनावी संग्राम में हिस्सा लेगी।

शेयर करें