Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. प्रतिमा भौमिक ने साधा हेमंत सरकार पर निशाना, कहा – किसानों की लाभकारी योजनाओं को झारखंड सरकार ने किया बंद

प्रतिमा भौमिक ने साधा हेमंत सरकार पर निशाना, कहा – किसानों की लाभकारी योजनाओं को झारखंड सरकार ने किया बंद

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रामगढ़ : रामगढ़ पहुंची केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं लागू की थी। लेकिन झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने सब पर विराम लगा दिया। उन्होंने शहर के होटल शिवम इन में मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, खड़ा तो ठीक है विधायक बिरंचि नारायण, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता व अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। सबसे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने रामगढ़ जिले में भाजपा के कार्यकलाप की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं की वस्तु स्थिति से अवगत हुई। सामाजिक न्याय पखवाड़ा के 13वें एवं अंतिम दिन शिरकत करते हुए उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं दी।

पढ़ें :- झारखंड की सैर [ इंडिया वायस विश्लेषण ]

प्रतिमा भौमिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा की केंद्र सरकार के द्वारा गरीब किसानों के लिए चलाए जा रहे फ़सल बीमा योजना को झारखंड सरकार ने बंद कर रखा है। यह किसानों के साथ अन्याय है। साथ ही किसान सम्मान निधि योजना सहित प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय एवम मुफ्त हर घर जल हर घर नल योजनाओं में भी राज्य सरकार की सिथिलता की समीक्षा भी की गई। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा गरीब जनता के लिए चलाए जा रहे योजनाओं को बिना किसी राजनीतिक विद्वेष के धरातल पर उतारे। साथ ही सीएसआर फंड से रुकी हुई योजनाओं का क्रियान्वयन शुरू करे।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा की हेमंत सरकार के सत्ता में आते ही राज्य में महिला प्रताड़ना और बलात्कार के केस में आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है। यहां पर आज महिलाएं खुद को सुरक्षित नहीं समझती।

Advertisement