Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुराः हर्षोल्लासपूर्वक मना भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, ढोल-नगाड़ों व भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहा नगर

मथुराः हर्षोल्लासपूर्वक मना भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, ढोल-नगाड़ों व भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहा नगर

By Rakesh 

Updated Date

मथुरायूपी के मथुरा में हर तरफ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम मची है। भगवान श्री कृष्ण जन्मस्थान और बांके बिहारी मंदिर सहित सभी मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। मथुरा के ही कृष्ण जन्मभूमि के पास स्थित प्राचीन ठाकुर केशव देव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी बुधवार को हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

जैसे ही शाम हुई मंदिर में हर तरफ ढोल नगाड़े बजने लगे। पूरा मंदिर परिसर भक्तों द्वारा किए जा रहे भजन-कीर्तन से गुंजायमान हो गया। पुजारियों ने बताया कि यहां पर भी हर साल जन्माष्टमी मनाई जाती है। मगर पुरानी परंपरा है कि प्राचीन केशव देव मंदिर में एक दिन पहले ही ये उत्सव होता है। चूंकि आज भी भादो का महीना है और अष्टमी शाम से शुरू हो चुकी है।

जबकि रोहिणी नक्षत्र भी है। जिसमें भगवान का हजारों साल पहले जन्म हुआ था। हम उसी परंपरा का निर्वहन करते हैं। सैकड़ों किलो दूध-दही, बूरा, शहद और जल से भगवान के पंचामृत से अभिषेक किया गया है। यहां पर तीन हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

बीडीएस डॉग स्क्वाड की टीम भी अलर्ट पर रहेंगी। हाईटेक उपकरण सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। हर स्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मथुरा व वृंदावन की सुरक्षा व्यवस्था को 8 जोन 27 सेक्टरों में बांटा गया है।

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?
Advertisement