1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जेपी नड्डा ने कहा पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया, तो कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया ये जवाब

जेपी नड्डा ने कहा पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया, तो कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया ये जवाब

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर आगामी विधानसभा चुनावों में हार के डर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रमों को विफल करने की हर संभव कोशिश करने का आरोप लगाया है

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर आगामी विधानसभा चुनावों में हार के डर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रमों को विफल करने की हर संभव कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया। नड्डा ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार ने ऐसा करने से पहले इस बात की परवाह नहीं की कि प्रधानमंत्री को भगत सिंह और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देनी है और राज्य में प्रमुख विकास कार्यों की आधारशिला रखना है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

उन्होंने कहा कि अपनी घटिया हरकतों से पंजाब की कांग्रेस सरकार ने दिखा दिया कि वह विकास विरोधी है और हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के लिए भी उनमें कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भी एक बड़ी चूक है। प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के रास्ते में जाने दिया गया जबकि पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने एसपीजी को आश्वासन दिया कि रास्ता साफ है। नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस पूरे मामले पर फोन पर बात करने या समाधान करने से इनकार कर दिया।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा इस्तेमाल की गई यह रणनीति लोकतांत्रिक सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले किसी भी व्यक्ति को पीड़ा देगी। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि लोगों को रैली में शामिल होने से रोकने के लिए राज्य पुलिस को निर्देश दिया गया था। पुलिस की सख्ती और प्रदर्शनकारियों की मिलीभगत के कारण बड़ी संख्या में बसें फंसी हुई थीं। नड्डा ने कहा कि यह दुखद है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री के दौरे को बाधित किया गया। लेकिन हम ऐसी घटिया मानसिकता को पंजाब की तरक्की में बाधक नहीं बनने देंगे और पंजाब के विकास के लिए प्रयास जारी रखेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि, बेतुकी बयानबाज़ी नहीं,किसान विरोधी मानसिकता का सच स्वीकार कीजिए और आत्म मंथन कीजिए। पंजाब के लोगों ने रैली से दूरी बनाकर अहंकारी सत्ता को आईना दिखा दिया है। पीएम की रैली के लिए 10,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।  सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं एसपीजी और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर की गई थी। हरियाणा/राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ताओं की सभी बसों के लिए भी रूट बनाया गया था।

पढ़ें :- बंगाल में BJP की आंधी? एग्जिट पोल vs असली सच्चाई

पीएम ने हुसैनीवाला की सड़क यात्रा करने का फैसला किया। सड़क मार्ग से यात्रा करना उनके मूल कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। किसान मजदूर संघर्ष समिति पीएम के दौरे का विरोध कर रही है और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने उनके साथ दो दौर की बातचीत भी की है।

आगे उन्होंने लिखा क्या आप जानते हैं कि केएमएससी और किसान पीएम मोदी का विरोध क्यों कर रहे हैं? उनकी मांगें अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की है। साथ ही हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में किसानों के खिलाफ आपराधिक मामले वापस लिए जाएँ। मरने वाले 700 किसानों के परिजनों को मुआवजा। एमएसपी पर समिति और एक त्वरित निर्णय लिया जाए। किसान आंदोलन के बाद मोदी सरकार ने इन वादों को पूरी तरह से नज़रअंदाज कर दिया। आगे उन्होंने यह भी कहा कि आखिर में रैली रद्द करने का कारण यह है कि मोदी जी को सुनने के लिए भीड़ नहीं थी। भाजपा के किसान विरोधी रवैये पर दोषारोपण का खेल बंद करे और आत्मनिरीक्षण करे। आगे उन्होंने कहा कि रैलियां करें लेकिन पहले किसानों की सुनें

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com