Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः जज ने दी महिलाओं को कानूनी जानकारियां, किया जागरूक

उत्तराखंडः जज ने दी महिलाओं को कानूनी जानकारियां, किया जागरूक

By Rakesh 

Updated Date

रामनगर। रामनगर में सिविल कोर्ट के जज सिद्धार्थ कुमार ने महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही महिलाओं को कानून की जानकारियां दी। सिविल कोर्ट के जज की अध्यक्षता में रामनगर के नगर पालिका सभागार में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।

पढ़ें :- उत्तराखंडः राष्ट्रपति मुर्मू 23 अप्रैल को दीक्षांत समारोह में बांटेंगीं उपाधि

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कानूनों की जानकारी लेने के साथ ही अपनी समस्यायाएं भी बताईं। वहीं सभागार में मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए जज सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि ऐसे शिविर के माध्यमों से विधिक साक्षरता के जरिए जरूरतमंद लोगों तक न्याय पहुंचाना और उनको कानून की जानकारी देना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि आज कई महिलाओं को उनके हक में कानून की जानकारी नहीं होती तो ऐसे शिविर के माध्यम से उन तक ये जानकारियां मिलती हैं। सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य हर जरूरतमंद लोगों तक सुगमता से न्याय पहुंचाना है ताकि हर नागरिक को सुगमता से न्याय मिल सके।

उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को संवैधानिक अधिकार और न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने मौजूद लोगों को कानूनों की जानकारियां भी दीं। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के पीएलवी (पैरा लीगल वॉलेंटियर) नवीन सत्यवली ने कहा कि जिला विधिक प्राधिकरण के द्वारा कानूनी जागरूकता व साक्षारता का आयोजन किया गया। आज का मुख्य उद्देश्य था लोगों को कानून व विधिक सेवा की जानकारियां देना था।

पढ़ें :- उत्तराखंडः गड़ी कैंट की जनता को सामुदायिक भवन की सौगात
Advertisement