UP News : प्रयागराज नगर क्षेत्र में 12 वीं रबिउल अव्वल मनाते हुए जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। चौक, नखास कोहना, दायराशाह अजमल, बहादुरगंज, दरियाबाद और करेली आदि इलाकों में काबे व मदीना ए मुनव्वरा की अक्कासी के हरे झंडे लेकर लहराते हुए सैकड़ों लोग इसमें शामिल हुए। नात-ओ-सलाम, तकबीर की आवाजें बुलंद होती रहीं। नातख्वानों व छोटे बच्चों ने नात पढ़ी। नारे तकबीर,नारे रिसालत से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र गूंजते रहे।
पढ़ें :- बिहार की तर्ज पर यूपी में भी नव संकल्प महासभा के जरिए जमीन तलाशेगी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास
खानकाहे अजमली दायरा शाह अजमल में 12वीं शब की रात खानकाह के मैदान में जलसा हुआ। ईद मिलाद की महफ़िल सजी। आयोजन खानकाह के मौजूदा सज्जादानशीन सैयद अरशद जकी फाखरी की जेरे सरपरस्ती में हुआ। शुक्रवार सुबह से ही तबरुंकात की जियारत के लिए सैकड़ों लोग उमड़ने लगे।
धूमनगंज की हरवारा कालोनी में बाद नमाज़ जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। शुरुआत शाही मस्जिद से हुई। पीएसी गेट स्थित मीरापट्टी जामा मस्जिद पर भी जलसा हुआ। नैनी में विभिन्न मुस्लिम इलाकों में जश्ने ईद मिलादुन्नवी का जुलूस शानो-शौकत से निकाला गया। इसमें क्षेत्रीय सांसद उज्जवल रमण सिंह भी पहुंचे।
जुलूस नैनी के गंजिया, मुरादपुर, अरैल, कर्बला, फतेह मिया का पुरवा, शाहजी का पूरा, महेवा, इंदलपुर होते हुए अरैल मोड़ पहुंचा। पैगंबर साहब पर दारूद पढ़ा गया सरकार की आमद मरहबा, जश्ने ईद मिलादुब नबी और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। मौलाना इकरामुल हक़ अजहरी ने कहा कि यह दिन इस्लाम मजहब में खास है। जुलूस की समाप्ति पर लंगर बांटे गए। जुलूस में कारी साहब ने नात पढ़ते हुए उनकी हमदोसना करते हुए लोग जुलूस में चले। स्टेशन रोड स्थित नैनी ईदगाह कमेटी की ओर से लंगर बांटा गया।
Disclaimer
पढ़ें :- बांदा में किसानों को बड़ी सौगात, योगी सरकार 5.14 करोड़ रुपये से चमका रही सांडा राजवाहा
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।