मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

कर्नल कोठियाल पहुंचे कामर गांव,ग्रामीणों से की मुलाकात

इंडिया वॉइस

आप सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल मंगलवार को छह किलोमीटर पैदल चलकर गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के कामर ग्रामसभा पहुंचे।

शेयर करें

देहरादून/उत्तरकाशी, 15 फरवरी। आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल मंगलवार को छह किलोमीटर पैदल चलकर गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के कामर ग्रामसभा पहुंचे। उन्होंने वहां ग्रामीणों से मुलाकात की।

इस मौके पर गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने कहा कि उन्होंने कामर गांव की जनता से इस गांव में आने का वादा किया था। अधिक व्यस्तता के कारण गांव में नहीं आ पाए। चुनाव खत्म होते ही सबसे पहले उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए कामर गांव का भ्रमण किया।

कर्नल कोठियाल ने बताया कि जिन गांव में मैं चुनाव के दौरान भ्रमण नहीं कर पाया, उन सभी गांव में जाकर लोगों से मिल रहा हूं। प्रदेश नवनिर्माण की जो लड़ाई आम आदमी पार्टी ने शुरू की है, यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी। ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि कर्नल कोठियाल उनके गांव में आए हैं, यह उनका सौभाग्य है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कर्नल कोठियाल आगे भी इसी तरीके से उनसे मेल मिलाप बनाए रखेंगे।

शेयर करें